Monday, October 19, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने मनरेगा श्रमिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपायों को बताया

कमरून निशा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने आज सुबह मनरेगा श्रमिकों के बीच पहुँचकर उनका हालचाल जाना,उन्होंने मजदूरों के समक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोरोना-संकटकाल के मनरेगा के काम के जरिये गाँव के मजदूरों को राहत पहुंचाने के पूण्य और संवेदनशील कार्यों का सराहना भी किया,भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी महामारी “कोरोना वायरस” के संक्रमण से बचाव के आवश्यक सुझावों को साझा किया,जिसमे उन्होंने मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,घर मे परिवारजनों का साफ सफाई,बार बार हाथ धोने, घर से बाहर न निकलने आदि विषयों को विस्तारपूर्वक बताया।

इस दौरान क्षेत्र एवं जिले के सक्रिय भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने श्रमिकों के काम से प्रसन्न होकर उन्हें बिस्किट वितरण कर उनके कार्यों की सराहना भी किया,उनके साथ रोजगार सहायक नरेश राजवाड़े, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय मंत्री धनेश्वर राजवाड़े,युवा नेता लालू प्रसाद यादव रहे।