जिले में शुक्रवार को 20,429 क्विंटल धान की खरीदी कई केंद्रों में अमानक धान जब्ती की कार्रवाई
kamrun nisha

जिले में शुक्रवार को 20,429 क्विंटल धान की खरीदी
कई केंद्रों में अमानक धान जब्ती की कार्रवाई
कोरिया, दिसंबर 2025/
जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 20,429.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इनमें से 227 किसानों ने टोकन लिए और 183 टोकन से धान की वास्तविक खरीद दर्ज की गई।
गिरजापुर केंद्र ने किया सर्वाधिक उपार्जन
उपार्जन केंद्रवार विवरण में गिरजापुर ने 28 टोकन के माध्यम से 1,605.20 क्विंटल धान खरीदा, जो आज की सबसे बड़ी खरीदी रही। पटना उपार्जन केंद्र ने 46 टोकन से 2,322 क्विंटल, जबकि पोंडी केंद्र ने 26 टोकन से 1,560.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया। इसके अलावा अन्य प्रमुख केंद्रों जामपारा- 28 टोकन, 1,552.80 क्विंटल, सरभोका- नरभोका-33 टोकन, 1,396.40 क्विंटल, बेमा-बैमा-18 टोकन, 1,070.80 क्विंटल, चिरमी-14 टोकन, 885.20 क्विंटल, तरगंवा-17 टोकन, 827.20 क्विंटल, धीराटिकरा-18 टोकन, 773.20 क्विंटल, रजौली- अकलासई-182 क्विंटल, रामगढ़- 322.80 क्विंटल तथा सोनहत और कटगोड़ी सहित कुछ केंद्रों में खरीदी अपेक्षाकृत कम रही।
अमानक धान पर कड़ी कार्रवाई
धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कटगोड़ी उपार्जन केंद्र में कृषक नंदलाल के 50 बोरी धान रिजेक्ट, तथा कृषक बाबूलाल के 02 बोरी अमानक धान जप्त किया गया।पटना उपार्जन केंद्र में कृषक श्यामलाल के 190 बोरी धान रिजेक्ट किए गए। सोनहत तहसील के ग्राम बदरा में, तहसीलदार एवं टीम द्वारा कृषक राधेश्याम से 21 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमानक, फर्जी या अवैध धान के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

