कलेक्टर कोरिया चन्दन संजय त्रिपाठी ने स्काउट्स गाइड्स को किया सम्मानित
kamrun nisha
कलेक्टर कोरिया चन्दन संजय त्रिपाठी ने स्काउट्स गाइड्स को किया सम्मानित
*19 राष्ट्रीय जंबूरी एवं डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ में कोरिया के स्काउट्स गाइड्स का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन*
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
जंबूरी से वापसी के उपरान्त आज कलेक्टर कार्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के प्रतिनिधि मंडल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विनोद कुमार राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान एवं सीनियर गाइडर विजय कुजूर, प्रियंका राजवाड़े, विकासखंड सचिव एवं जंबूरी जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह सहित जंबूरी टीम ने कोरिया कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी से सौजन्य मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं कलेक्टर मैडम के द्वारा जंबूरी में सम्मिलित प्रतिभागियों स्काउट – मृत्युंजय राजवाड़े, ईशु राजवाड़े, सुशील कुमार, अनुज किंडो, शुभम, संजय सिंह, गाइड – श्रेया भगत, सीमा यादव, सिमरन कुजूर से जंबूरी की जानकारी प्राप्त कर प्रमाण पत्र प्रदान किया।
उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि –
“राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभागियों द्वारा दिखाया गया अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कौशल पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। ऐसे अवसर युवा पीढ़ी को नई दिशा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना प्रदान करते हैं।”
गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2025 तक हुआ, इस जम्बूरी का उद्घाटन देश के माननीय प्रधानमंत्री के करकमलों से तथा समापन समारोह भारत के महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ है — जो स्वयं में एक ऐतिहासिक अवसर था । इस ऐतिहासिक आयोजन में देश–विदेश से 35 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स दल ने भी शानदार भागीदारी निभाई और अद्वितीय प्रदर्शन कर सबका मन जीता।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के आदेशानुसार कोरिया जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य के 366 सदस्यीय दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। जिसमे कोरिया जिले से कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया चन्दन संजय त्रिपाठी के द्वारा जिला खनिज न्यास मद के वित्तीय अनुदान से जिला मुख्य आयुक्त देवेन्द्र तिवारी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विनोद कुमार राय के आदेशानुसार, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर के साथ 06 स्काउट्स एवं 04 गाइड्स सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न विधाओं - मार्च पास्ट, कैम्प फायर, रंगोली, राज्य प्रदर्शनी, एथनिक शो, पीजण्ट शो, कलर पार्टी, फिजिकल डिसप्ले में "ए ग्रेड" एवं कैम्प क्राफ्ट, स्टेट गेट, फोक डांस, फूड प्लाजा में "बी ग्रेड" तथा पायनियरिंग प्रोजेक्ट में "सी ग्रेड" प्राप्त किया है।

