सोनहत, नशे के जाल में फंसता बच्चों का बचपन : गांजा पीकर नाबालिग कर रहे चोरी, धड़ल्ले से बिक रहा गांजा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सोनहत सुर्खियों में

नशे के जाल में फंसता बच्चों का बचपन: गांजा पीकर नाबालिग कर रहे चोरी,

कोरिया,सोनहत। सोनहत क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आ रहा है। यहाँ मासूमों का भविष्य नशे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। क्षेत्र के नाबालिग बच्चे गांजे के नशे के इस कदर आदी हो चुके हैं कि अपनी लत को पूरा करने के लिए वे अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं। आलम यह है कि ये नाबालिग दिन-दहाड़े गाड़ियों से पेट्रोल चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

नशे की लत और बढ़ता अपराध

सूत्रों के अनुसार, सोनहत क्षेत्र के कई इलाकों में नाबालिग बच्चे समूहों में बैठकर गांजा पीते नजर आ रहें हैं। नशे की खुमारी में ये बच्चे अपनी सुध-बुध खो बैठते हैं और फिर शुरू होता है अपराध का सिलसिला।
प्रशासन और अभिभावकों की भूमिका पर बड़ें सवाल खड़े़ कर दिए हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि आखिर पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या पुलिस को इन नशेड़ी गिरोहों की खबर नहीं है? वहीं, बच्चों के माता-पिता की लापरवाही भी इस समस्या को बढ़ा रही है। यदि समय रहते इन बच्चों को सही दिशा दिखाए नहीं गई, तो इनका भविष्य अंधकारमय होना निश्चित है। कि जब नाबालिग ही इस तरह के जघन्य कृत्यों और नशे में संलिप्त होंगे, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा? बढ़ते नशे के कारोबार और इन नाबालिग बच्चों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों का मानना है कि जब तक पुलिस विभाग सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक न तो चोरी की वारदातें रुकेंगी और न ही इन बच्चों का भविष्य सुधरेगा। सोनहत क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिक रहा है गांजा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.