अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा एवं अपर कलेक्टर सुरेंद्र वैद्य, SDM उमेश पटेल,एसडीओपी राजेश साहू,डीएसपी श्याम मधुकर की होली पर्व पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था स्थापित रखें।

kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर आज दिनांक 27 226 को पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेश एवं अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र वैद्य, SDM श्री उमेश पटेल,एसडीओपी श्री राजेश साहू,डीएसपी श्री श्याम मधुकर की उपस्थिति में बैकुंठपुर जिला कोरिया के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का होली पर्व के संबंध में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था स्थापित रखने के लिए बैठक लिया गया जिसमें शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारी एवं नियंत्रण के संबंध में अवगत कराया गया तथा जनप्रतिनिधियों से उनके विचार एवं सुझाव दिए गए बैठक में निम्न अनुसार निर्देश दिए।
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं,
रंग लगाते समय कीचड़ पेंट इत्यादि का उपयोग ना करें।
डीजे का उपयोग न करें।
शराब पीकर वाहन न चलावे एवं वाहन में तीन सवारी ना चले।
मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जबरदस्ती रंग ना लगावे
होलिका दहन समय पर करें
अफवाहों पर ध्यान ना दें सोशल मीडिया में उत्तेजक खबर ना डालें।
राहगीरों आने जाने वालों पर जबरदस्ती रंग ना डालें
मुखौटा का प्रयोग ना करें
बीच रोड में, तार के नीचे होलिका दहन ना करें
बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया की होली ड्यूटी के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग किया जाएगा न्यूनतम रिस्पांस टाइम में पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी कंट्रोल रूम में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड तैनात रहेगा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाएगी कि qrt टीम एवं विशेष कमांडो दल तैनात किया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधि श्री शैलेश शिवहरे सुभाष साहू अनिल खटीक पार्षद गण, सखी वन स्टाफ सेंटर के सदस्य भी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.