प्रधानमंत्री आवास 2.0 समय सीमा में बनाने में हितग्राही को मिलेगा सम्मान निधि पटना/ नगर पंचायत पटना में सीएमओ प्रवीण उपाध्याय
kamrun nisha
प्रधानमंत्री आवास 2.0 समय सीमा में बनाने में हितग्राही को मिलेगा सम्मान निधि
जिला कोरिया पटना/ नगर पंचायत पटना सीएमओ प्रवीण उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित निर्माण घटक अंतर्गत मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना भारत सरकार द्वारा 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग , एवं मध्यम आय वर्ग के हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना का सर्वाधिक प्रभावी एवं लाभ प्रदान करने योग्य लाभार्थी आधारित निर्माण बी ऎल सी घटक के क योजना के अनुसार नगरीय निकायों में निर्धारित समय अवधि में समय अवधि में भवन निर्माण पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य हितग्राही को निर्धारित समय सीमा में आवास का लाभ प्रदान किए जाने हेतु प्रोसहित करना है निर्धारित समय अवधि में मकान पूरा करने वाले लाभार्थी को 328 50 रुपए का लाभ सीधे खाता में हस्तांतरित किया जाएगा इस संबंध में नगर पंचायत पटना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय अवधि में मकान निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा नगर पंचायत के पटना द्वारा सभी हितग्राहियों से अपील किया गया है कि निर्धारित अवधि में घर बनाएं एवं योजना का लाभ ले ,नगर पंचायत पटना जिला कोरिया की परिसद द्वारा सभी हितग्राहियों को बताया गया कि आप समय सीमा में कार्य पूर्ण कर योजना का लाभ ले ,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवास हीन हितग्राहियों को प्राप्त होगा जिनका कही भी पक्का मकान ना हो उनको योजना का लाभ प्राप्त होगा

