कॉन्फेस हॉल रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.) कॉपर वायर चोरी के 04 मामलों के 02 आरोपी एवं 02 चोरी के सामान कय करने वाले कबाड़ी गिरफ्तार

kamrun nisha

प्रेस विज्ञप्ति

कॉन्फेस हॉल रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)

कोर्ट परिसर एवं बैंको में हुए कॉपर वायर चोरी का बड़ा खुलासा ।

: कॉपर वायर चोरी के 04 मामलों के 02 आरोपी एवं 02 चोरी के सामान कय करने वाले कबाड़ी गिरफ्तार

कोरिया पुलिस की कॉपर वायर चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही ।

कोरिया पुलिस की तत्परता से आपचारी बालक सहित सभी आरोपी पकड़े गए ।

थाना सोनहत में मोटर सायकल चोर एवं चोरी के 06 नग मोटर सायकल बरामद।

पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती सुरेशा चौबे के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश कुमार साहू के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर थाना चरचा एवं सायबर सेल बैकुण्ठपरु का एक टीम गठन किया गया। जिसके द्वारा कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा किया गया ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.05.2026 से 05.06.2026 के मध्य जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर, साकेत सदन चरचा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के कार्यालय बैकुण्ठपुर और यूनियन बैंक इण्डिया शाखा बैकुण्ठपुर में लगे कुल 18 नग ए.सी (AIR CONDITION) मे लगे कॉपर पाईप किमती लगभग 92,000 रूपये का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए जाने पर घटना के रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध कमांक 90/26, 91/26 तथा सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर में अपराध कमांक 178/26 तथा 179/26 धारा 303(2) पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया।

घटना के बाद से जिले के सभी थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगो की दिन-रात चेकिंग एवं सायबर की टीम द्वारा अपने सायबर तकनिकी के माध्यम से लगातार पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 05.06.2026 के रात्रि मे गस्त पार्टी के द्वारा संदिग्ध रूप से देवेन्द्र कुमार रजक उर्फ दीपू निवासी ओडगी डकईपारा बैकुण्ठपुर घुमते देखा गया था जिसे दिनांक 06.06.2026 को थाना तलब कर घटना के सम्बंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर तथा साकेत सदन चरचा से ए.सी. के कॉपर पाईप को चोरी करना कबूल किया साथ ही. छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक के कार्यालय बैकुण्ठपुर तथा युनियम बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैकुण्ठपुर में हुए कॉपर वायर की चोरी अकेला करना कबूल किया इस तरह 04 चोरी के प्रकरणों के कुल 18 नग ए.सी. का कॉपर पाईप किमती लगभग 92.000 रूपये की चोरी के घटना का खुलासा हुआ है प्रकरण के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गये कॉपर पाईप के खरीददार पटना निवासी नासिर खान और जय सिंह से चोरी गये कॉपर वायर की जप्ती कार्यवाही की गई साथ ही चेर के कॉपर पाईप खरीददार मोह० गफ्फार से भी एक नग ए.सी. का कॉपर पाईप जप्त किया गया है प्रकरण अपचारी बालक सहित चोरी के घटना को अंजाम देने एवं खरीदने वाले कुल 05 लोगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में चोरी गये माल 18 नग ए.सी. में लगे कॉपर पाईप किमती 92,000 रूपये का शत प्रतिशत जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना है।
थाना सोनहत में मुखबीर की सूचना पर आरोपी बृज कपूर साकिन ग्राम अंगवाही के बताये अनुसार ग्राम केशगवां के जगलों से 06 नग मोटर सायकल बरामद किया गया है.

प्रकरण के खुलाशा एवं आरोपियों को पकडने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजेश तिवारी सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर, थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक आनंद सोनी, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, सायबर सेल प्रभारी / थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक विनोद पासवान, सउनि० शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्र०आर० अनिल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, ओमप्रकाश राजवाडे, नवीन साहू, बृजेश सिंह, अरविन्द कौल, आर० समीर जायसवाल, सजल जायसवाल, अमल कुजुर, दीपक आर्मो, राजेश कुमार, दिनेश उईके, जैनेन्द्र सिंह, मनोज सुरहरे, सैनिक विकास सिह, राजेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

क अप०

धारा

कमांक

1

90/26

नाम आरोपी

मशरूका

रिमार्क

305 (इ) 331 (4) बी.एन. एस.

देवेन्द्र रजक एवं नासिर खान

20,000 रूपये

कबाड़ी

2

91/26

305 (इ) 331 (4) बी. एन. एस

जय सिंह एवं अपचारी बालक

30,000 रूपये

3

178/26

303(2) बी.एन.एस.

देवेन्द्र रजक

30,000 रूपये

4

179/26

303(2) .317(2) बी. एन. एस

देवेन्द्र रजक एवं अब्दुल गफ्फार

12,000 रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published.