नगर पंचायत पटना में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न मुख्य अतिथि ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

kamrun nisha.


नगर पंचायत पटना जिला कोरिया

नगर पंचायत पटना में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

नगर पंचायत पटना के सभा कक्ष में बुधवार को नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर श्री उमेश पटेल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर द्वारा शपथ वाचन कर श्री जवाहर लाल गुप्ता जी, श्री रितेश सिंह जी, एवं श्रीमती मीरा सोनी जी को एल्डरमैन पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह जी अपने संबोधन में कहा कि एल्डरमैन की भूमिका नगर के विकास में अहम है। स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर वार्ड तक पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा ताकि आम नागरिकों का विश्वास जीता जा सके सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई दी और कहा कि टीम भावना से काम करके ही पटना नगर पंचायत को आदर्श नगर बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एल्डरमैन को विकास कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल, एवं पार्षदगण श्री अमित सिंह, श्री अहिबरन सिंह, श्री राजेश सोनी, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्रीमती प्रमिला सिंह, मुख्यक नगरपालिका अधिकारी श्री प्रवीण कुमार उपाध्याय, मुख्य आमन्त्रीगण श्री शैलेष शिवहरें (जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोरिया), श्री रवि शंकर शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), श्री लक्ष्मण राजवाडे (वरिष्ठव भाजपा नेता), श्री कपिल जायसवाल (महा मंत्री भाजपा कोरिया), श्री विनोद साहु (प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा प्रकोष्ठत), श्री अंशु देवांगन (विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत पटना) श्री राम लखन यादव (भाजपा मण्डलठ अध्यक्ष् पटना) श्री सुनील सिंह (मण्डलट उपाध्यक्ष पटना) श्री राजेश सोनी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) श्री मधुसूदन साहू (वरिष्ठि भाजपा नेता), श्री रमेश पोया, श्री सुभाष साहू, शहिद अशरफी, सत्य्म साहू, सच्चिदानंद, धिरेन्द सोनी, राम सागर तिवारी, योगेन्द्र मिश्रा गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.