नीट पेपर लीक, छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह देश के युवाओं के साथ एकजुटता जताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
kamrun nisha

नीट पेपर लीक, छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह
देश के युवाओं के साथ एकजुटता जताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बैकुंठपुर (कोरिया),
आज सायंकाल राजीव भवन से महात्मा गांधी पार्क तक कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज तथा जगदलपुर की छात्रा स्वर्गीय हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह सत्याग्रह देश के उन छात्रों और युवाओं के साथ अटूट एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया, जिनका भविष्य व्यवस्था की गंभीर विफलताओं के कारण प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का जवाब दमनात्मक कार्रवाई से दिया जा रहा है।
कांग्रेस ने नीट एवं अन्य परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में विफल रहने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रा हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों के न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी वरिष्ठ मुख्तार अहमद सुरेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, शैलेन्द्र सिंह अजय सिंह गणेश राजवाड़े दीपक गुप्ता, सुमन दुबे, अनिल सिंह, आशीष डबरे, अज़ीमुल्ला खान, विकाश श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता मनीष सिंह, , , सौरभ गुप्ता संतोष गोयन विजय चक्रधारी, , राम से सोरी, राजू भगत, राजीव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, शशि मांझी, एजाज़ गुड्डू, सत्यनारायण मोदी, जीतू गुप्ता, रमेश देवांगन, फरोग सिद्दीकी, दद्दू, मनीष सिंह, फैयाज खान, दिनेश कुमार, संतोष राजवाड़े एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे l।

