कोरियाछत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को सड़क से संसद तक उठाया, छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की हुई जीत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शिवपुर-चरचा में कांग्रेस का विजय जुलूस

kamrun nisha

राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को सड़क से संसद तक उठाया, छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की हुई जीत

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शिवपुर-चरचा में कांग्रेस का विजय जुलूस

शिवपुर-चरचा (कोरिया),
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में शिवपुर-चरचा में विजय जुलूस निकाला गया। देशभर के छात्रों, युवाओं एवं लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया। उन्होंने छात्रों से संवाद किया, उनके आंदोलन का समर्थन किया और उनकी आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया। कांग्रेस के निरंतर आंदोलन और छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में पहला कदम है, लेकिन अभी शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि देश के छात्रों के अधिकारों, उनके भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, हेमसागर यादव, शैलेन्द्र सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, रवि राजवाड़े, लालमुनि यादव, , अनिल जायसवाल, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, जाग्रत कुर्रे, सत्यनारायण मोदी, जानू वसीम, आशीष डबरे, दीपक गुप्ता, रामाधार टोप्पो, ईश्वर सिंह, विक्रांत सिंह, मोहनलाल यादव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *