Sunday, September 6, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

झीरम घाटी नक्सली नरसंहार के NIA कोर्ट के फैसले को लेकर कोरिया में जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय” — कांग्रेस ने NIA जांच पर उठाए सवाल, बड़े नक्सली नेताओं के नाम हटाने और साजिश का सच सामने नहीं आने पर मांगा जवाब

कमरून निशा

“झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय” — कांग्रेस ने NIA जांच पर उठाए सवाल, बड़े नक्सली नेताओं के नाम हटाने और साजिश का सच सामने नहीं आने पर मांगा जवाब

बैकुंठपुर, कोरिया / झीरम घाटी नक्सली नरसंहार के मामले में NIA कोर्ट के फैसले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा आज राजीव भवन, बैकुंठपुर में जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान है, लेकिन झीरम हत्याकांड का पूरा सच और घटना के पीछे की साजिश अब भी सामने नहीं आई है। इसलिए यह फैसला “आधा-अधूरा न्याय” है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि NIA की जांच शुरू से दिशाहीन रही और घटना के राजनीतिक षड्यंत्र के पहलू की जांच नहीं की गई। प्रारंभिक FIR में नामजद बड़े नक्सली नेताओं गणपति और रमन्ना सहित कई नाम बाद की चार्जशीट से क्यों हटा दिए गए। वहीं झीरम मामले में वांछित रहे और बाद में आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों से NIA ने पूछताछ क्यों नहीं की, इसका भी जवाब मांगा गया। कांग्रेस नेताओं ने परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने, यात्रा का मार्ग बदले जाने, प्रत्यक्षदर्शियों एवं घायलों के बयान दर्ज नहीं किए जाने तथा महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम का सच सामने आए। शहीदों और पीड़ित परिवारों को पूर्ण न्याय तभी मिलेगा, जब झीरम नरसंहार की पूरी साजिश और इसके पीछे के वास्तविक जिम्मेदारों का सच जनता के सामने आए।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला प्रदेश महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य, हेमसागर यादव, मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला, अजय सिंह, राम कृष साहू, कृष्णा राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, रियाजउद्दीन, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, गणेश राजवाड़े, स्वतंत्रता महोबिया, सुरेंद्र तिवारी, वसीम खान, वसीम वकील, सुरेंद्र तिवारी, , जाग्रत कुर्रे, एजाज़ गुड्डू, रामसाय सोरी, आफताब अहमद, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, दरोगी राजवाड़े, सौरभ गुप्ता, फरोग सिद्दीकी, असद इराकी, एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *