कोरियाछत्तीसगढ़

जीलीबांध डुग्गी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल शहर को छोड़कर पंचायतों के ओर इससे यह प्रतीक होता है कि अशोक जायसवाल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं अधिकतर करके यह देखा जा रहा की जयसवाल पंचायतो के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में दिख रहें हैं और अधिकतर पंचायत का दौड़ा कर रहे है क्षेत्र की जनता कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल को विधानसभा चुनाव में देखना चाहती है और अपना आशीर्वाद दे रही है लेकिन अभी विधानसभा चुनाव होने में काफी समय है।

आज जीलीबांध डुग्गी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। खेल भावना और युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम पुरस्कार ₹5,100 का सहयोग कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।

इस गरिमामयी आयोजन में विशिष्ट सहयोगियों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

कलावती मरकाम जी
नरेश जायसवाल जी
राम कृष्ण साहू जी
बसंत पोया जी
राम कुमार जी
लक्ष्मण बेक जी
लगभग 2,500 से 3,000 अपार जनसमुदाय की गरिमामयी उपस्थिति और अपार उत्साह के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इतने शानदार आयोजन के लिए आयोजक समिति और सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं बधाई!

जय श्री कृष्णा! 🙏🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *