शिवपुर‑चरचा नपा की नेता प्रतिपक्ष लालमुनि यादव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क इस दौरान वे घर-घर पहुंचकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रही क्षेत्र की जनता आशीर्वाद दे रहे ।
kamrun nisha

जिला कोरिया नगरपालिका शिवपुर‑चरचा की नेता प्रतिपक्ष लालमुनि यादव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान वे घर-घर पहुंचकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने लालमुनि यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। लालमुनि यादव ने कहा, “जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। शिवपुर‑चरचा के विकास और जनहित के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगी।”
जिला_कांग्रेस_कमेटी_कोरिया
जनता_की_आवाज लालमुनि यादव

