Monday, September 21, 2026
कोरियाछत्तीसगढ़

सूचना का अधिकार की कार्यशाला का आयोजन

kamrun nisha

सूचना का अधिकार की कार्यशाला का आयोजन

बैकुंठपुर, कलेक्टर कोरिया छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग द्वारा प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जन सूचना अधिकारियों के लिए जिले में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्टर कोरिया के दिशा र्निदशन मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री सुशील तिवारी, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ तथा जिला मास्टर ट्रेनर्स श्री मारुति शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, साक्षरता कोरिया, श्री धर्मेंद्र सिंह, व्याख्याता एवं श्री कार्तिकेय शर्मा द्वारा विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को ऑनबोर्डिंग एवं प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा शासन की मंशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जन सूचना अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, प्रथम अपीलीय अधिकारी की भूमिका, आवेदन के निराकरण की समय-सीमा तथा अपील संबंधी प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के रूप में सोनहत विकासखंड से श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं श्री रविकांत मिश्रा, तथा बैकुंठपुर विकासखंड से श्री महेश शिवहरे एवं श्री चेतनारायण कश्यप उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित कर जन सूचना अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिनियम का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *