कोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन“वोट बचाओ–देश बचाओ” पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

kamrun nisha

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन“वोट बचाओ–देश बचाओ” पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

बैकुंठपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जिला स्तरीय “वोट बचाओ–देश बचाओ” पैदल मार्च एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता से हुई। पत्रकार वार्ता के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजीव भवन से गांधी पार्क स्थित प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता द्वारा प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, यवत सिंह, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह अजीत लकड़ा, वरिष्ठ मुख्तार अहमद हेमसागर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं मंडल सेक्टर बूथ, पंचायत एवं बीएलए एवं भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *