कोरियाछत्तीसगढ़

बैकुंठपुर में श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की नवनिर्मित प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, समाजजनों ने की आरती-पूजन

kamrun nisha

बैकुंठपुर में श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की नवनिर्मित प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, समाजजनों ने की आरती-पूजन

बैकुंठपुर। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर बैकुंठपुर में श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विधिवत रूप से महाराजा अग्रसेन जी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण के उपरांत समाजजनों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर समाज में सुख, समृद्धि, एकता एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक भैयालाल राजवाड़े, नगरपालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष आशीष यादव, पार्षदगण मनीष, भानुपाल, अनिल खटिक, अभिनेन्द्र एवं संजय जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलू शिवहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बृजवासी तिवारी सहित समाज के आशीष गुप्ता ,अतुल गुप्ता ,मुकुल गुप्ता ,सुशील गुप्ता , सुरेन्द्र गुप्ता , रमेश गुप्ता , ज्ञानप्रकाश गुप्ता ,रिंकू गुप्ता , कमलेश गुप्ता ,सुरेश गुप्ता ,राजेंद्र गुप्ता , अजय गुप्ता , दयाशंकर गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,सौरभ गुप्ता , गौरव गुप्ता , रविकांत गुप्ता , संजय गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता ,अनूपम गुप्ता ,रोहित गुप्ता , सीटू अग्रवाल ,सुदीप अग्रवाल अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श समाज में समानता, सेवा, सहयोग एवं परस्पर सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *