Tuesday, November 3, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पटना आदर्श चौक में दी गई श्रद्वांजली।

कमरून निशा

राजधानी के एक नीजी अस्पताल में उनके निधन का समाचार सुनकर उनके समर्थकों सहित कांग्रेसियों में शोक का वातावरण निर्मित हो गया, काफी लोगों में निराशा फैल गई, आज आदर्श चैक में उनको श्रद्वांजली देने के लिए तांता लग गया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष यवत कुमार सिंह ने उनकी जीवनी को उपस्थित लोगों को बताया व अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए उनको श्रद्वांजली दी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, सरपंच गायत्री देवी सिंह, जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष #बिहारीलालराजवाड़े, युथ कांग्रेस के सागर शर्मा, जोगी कांग्रेस यूथ फैजान ढ़ेबर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष विजय सिंह, प्रकाश पाण्ड़ेय, अंजुमन कमेटी के प्रमुख वजीरूद्वीन कादरी, छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी, चंद्रशेखर अवस्थी, सुजीत सोनी, कयूम खान, चंदन ढीमर, सुनील पोर्ते, रहीस खान, चांद खान, बिक्कू पाण्ड़ेय, इंशु खान, परेश सिंह, आशीष अग्रहरी, नरेश यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जोगी के छाया चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए श्रद्वांजली दी।