पीड़ित युवती ने आरक्षक पर लगाया दैहिकशोषण का आरोप… शादी का झांसा देकर बनाता रहा लगातार शारीरिक संबंध… पुलिस कर रही जाँच


बलौदाबाजार:- मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में एक आरक्षक के विरुद्ध थाने में दैहिकशोषण का प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है की आरोपी का नाम लक्ष्मण पटेल हैं तथा वह बलौदाबाजार के पुलिस लाईन मे पदस्थ है। पीडित युवती की शिकायत के बाद पुलिस उक्त आरोपी आरक्षक की तलाश में जुट गई है।
यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक और पीड़िता दोनों ही भटगांव के ग्राम करमंदी के रहने वाले है। वही पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी हैं की दोनों का एक दूसरे से काफी लंबे समय से जान पहचान है। और उसी का फायदा उठाकर आरोपी आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो कई बहाने कर वह बात को टाल दिया करता था। इस बात से हतास हो कर पीड़िता ने आरोपी आरक्षक लक्ष्मण पटेल के विरुद्ध भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त मामले में पुलिस आरोपी आरक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.