Friday, October 23, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

सैलून संचालको द्वारा लापरवाही की वजह से वे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए


छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दो सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है| जिसके कारण जनता एवं शासन की मुशीबत काफी बढ़ गई है। बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के ही संक्रमित दो सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक अलग-अलग दोनों सैलून दुकान में 100 से अधिक लोग उनके संपर्क में आ चुके हैं। उक्त सैलून संचालकों ने घोर लापरवाही करते हुए सैलून दुकान में आने वालों का कोई भी रिकार्ड नहीं रखा था उक्त वजह से ऐसी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है अब उन्ही सैलून संचालकों की मदद से लोगों की पहचान की जा रही है।
हम आपको बता दें की – छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार कोरोना मरीजों की दिन-प्रतिदिन संख्या में प्रगति हो रही है। प्रदेश में अब तक आंकडे 4379 कुल पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं हमे सावधानीपूर्वक रहने की सख्त जरूरत है |