एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना भरतपुर आंगनबाडी केंन्द्रों में रिक्त पदों हेतु प्राप्त आवेदनों के विरूध्द दावा आपत्ति 23 जुलाई तक
कमरून निशा
कोरिया 14 जुलाई 2020/ जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना भरतपुर के परियोजना अधिकारी ने आज यहाॅ बताया कि जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना भरतपुर के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता के दो, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक एवं सहायिका के दो पदों पर भर्ती की जायेगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जाॅच उपरांत पात्र-अपात्रों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 23 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना भरतपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते है।

