Saturday, October 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव के समाधि स्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया।

कमरुन निशा

संसदीय सचिव का आगमन घड़ी चौक बैकुंठपुर

बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव के संसदीय सचिव बनने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आगमन हुआ। आगमन पर श्रीमती सिंह देव स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव के समाधि स्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।संसदीय सचिव बनने के बाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य फूल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले हैं घड़ी चैक में पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का लड्डुओं से स्वागत किया गया इस दौरान नगर पालिका के एल्डरमैन के द्वारा लड्डू से तौला गया। मुख्य रूप से योगेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल,अजीत लकड़ा,बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,दीपक गुप्ता,सुरेंद्र तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य एवं पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे

जमकर हुई आतिषबाजी-
विधायक बैकुण्ठपुर व संसदीय सचिव के आने पर कार्यकर्ताओ ने जमकर घडी चैक में आतिषबाजी कर विधायक को लडडूओं से तौला और सभी उपस्थित जनों को लडडूओं का वितरण कर मुह मिठा कराया।