कोरियाछत्तीसगढ़

प्रेमाबाग मंदिर परिसर से छुरीगढ़ पवित्र धाम मे जलाभिषेक करने बोलबम के जयकारों के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा का शुभारंभ संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के द्वारा किया गया।

कमरून निशा

कोरिया जिला बैकुंठपुर / श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्रेमाबाग मंदिर परिसर से छुरीगढ़ पवित्र धाम मे जलाभिषेक करने बोलबम के जयकारों के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा का शुभारंभ संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के द्वारा किया गया।

कांवर यात्रा सुबह 8.30 बजे बैकुन्ठपुर के गेज नदी से जल भरकर प्रेमाबाग स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुई।

जिला कोरिया बैकुन्ठपुर से 13 किलोमीटर छुरीगढ़ पावन धाम की यात्रा के दौरान कावरिया मस्ती में दिखे और ढोल नगाड़ों के मध्य नाचते गाते हुए दिखे।

इस कांवर यात्रा में इस वर्ष कावरियों की सख्या काफी कम रही।

जलाभिषेक व कांवर यात्रा के इस खास आयोजन की खास यात्रा लगभग 21 वर्षो से देवरहा सेवा समिति के द्वारा निकाला जा रहा है।

13 किलोमीटर पैदल यात्रा कर छुरीगढ़ के पवित्र धाम पहुँचे श्रद्धालु पहाड़ी पर चढ़ कर भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना किया।शिवहरे, अजय जायसवाल, सुभाष साहू, रामधनी गुप्ता, आशीष शुक्ला, अनिल खटीक, घनश्याम साहू, अजय नामदेव, महेंद्र वैद्य, मिंकू सोनी, अरविंद सिंह डब्लू, धनेंद्र मिश्रा, अनुराग दुबे नारायण विश्वकर्मा इत्यादि लोग शामिल हुए इस आयोजन में देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे मुख्य रूप से समिति के सदस्यों का अहम भूमिका रहती है अनिवार्य रूप से उत्साह देखने को कांवरियों का मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *