नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री अशोक जयसवाल जी के द्वारा गेड़ी पर चलकर हरेली त्यौहार मनाया गया
कमरून निशा
मुख्यालय कोरिया जिला में आज हरेली त्यौहार पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जयसवाल एवं पार्षद विजय सिंह संजय जयसवाल भरत गुप्ता गुलाब गुप्ता शैलेश गुप्ता भूपेश गुप्ता एल्डरमैन रामायण सिंह मनोज दुबे मनिंदर कौर एवं सीएमओ मैडम ज्योत्सना टोप्पो इंजीनियर साहब शुभेंदु श्रीवास्तव नरेश कुशवाहा द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया एवं दो रुपए किलो गोबर खरीदी का हितग्राही कार्ड का वितरण किया गया

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा एस एल आर एम सेंटर पर पौधारोपण किया गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री अशोक जयसवाल जी के द्वारा गेड़ी पर चलकर हरेली त्यौहार मनाया गया इस अवसर पर युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष लाल दास महंत एवं

बैकुंठपुर नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी एवं कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ता सहित शहर के वरिष्ठ नागरिक भारी संख्या में हरेली त्यौहार मनाया गया सभी उपस्थित थे

