जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जी ने संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव दीदी जी काे बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए थके नहीं चेहरे पर खुशी झलक रही थी

कमरुन निशा

मुख्यालय कोरिया जिला बैकुंठपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जी से खबर आईना न्यूज़ के रिपोर्टर कमरुन निशा ने बात की जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जी के द्वारा बताया गया की कोरिया जिला की आन बान शान संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव दीदी जी जब पहली बार संसदीय सचिव बनकर कोरिया जिला में आगमन हुआ तो मानो खुशी की लहर चारों तरफ छाया हुआ था दीदी सादगी और अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी की और आगे भी करते रहेंगी जिला अध्यक्ष जी ने बताया कार्यकर्ताओं के प्रति लगाओ और कोरिया जिला के निवासियों के लिए लगाओ और उनके परेशानियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण विकास करवाने की हमेशा तत्पर रहती है और रहेंगी

बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव के संसदीय सचिव बनने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आगमन हुआ। आगमन पर श्रीमती सिंह देव स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव के समाधि स्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।संसदीय सचिव बनने के बाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य फूल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले हैं घड़ी चैक में पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया
जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जी ने बताया की मै हमेशा कांग्रेश पार्टी के मार्गदर्शन पर कार्य कर रहा हूं और हमेशा पार्टी के लिए करता रहूंगा अपने कर्तव्य का पालन जनता के लिए करता रहूंगा कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ता अपने में ही एक मिसाल है कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है और रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published.