Saturday, October 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

पंजाब नेशनल बैंक के इस पहल का सराहना किया जनपद अध्यक्ष ने।जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती के उपस्थिति में हैंड सैनिटाइजर और मास्क का वितरण सम्पन्न


कमरून निशा
● बैकुण्ठपुर – सावन के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत परिसर में कोरोनाकाल के मद्देनजर पंजाब नेशनल बैंक बैकुण्ठपुर शाखा के तत्वावधान में मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर वितरण कराया गया,इस पहल का सराहना करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो ने कहा कि इस संकट के घड़ी में पंजाब नेशनल बैंक के सराहनीय पहल ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया है। ब्रांच मैनेजर श्री सुधांशु दत्त गुप्ता,प्रीति सोनी,नीरू विश्वकर्मा ने कोरोना से बचने के दिशा में आवश्यक विषयों को रखा।

इस अवसर पर भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने आमजनों से कोविड 19 से बचने के लिए मास्क लगाए रखने,सोशल डिस्टेसिंग मेन्टेन करने और हाथों के साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया। मण्डल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े ने आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करने का अपील किया है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह के साथ भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष श्री गोपाल राजवाड़े,आशीष डबरे, नीलेश पांडेय,संजय दुबे,शरद सिंह,अरविंद सिंह,सादिर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।