संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव दीदी जी एवं कांग्रेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
कमरून निशा
संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज 4 बजे स्व. बिसाहू दास महंत जी की पुण्य तिथि पर नज़ीर अज़हर पेट्रोल पंप में रखी गई थी
अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंबिका सिंहदेव ने श्री महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है।
श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव दीदी जी भी उपस्थित थी।



