विश्व आदिवासी दिवस समारोह त्योहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं कोरिया जिला के देशवासियों को
कमरून निशा




कोरिया जिला मुख्यालय खाडा बैकुंठपुर विश्व आदिवासी-मूल निवासी दिवस समारोह 9 अगस्त 2020 को आयोजन नगरीय क्षेत्रों की जगह गोंडवाना भवन ग्राम- खाडा, बैकुंठपुर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलो मीटर दूर हैं, जहां कोविड-19 कोरोना संकट में सोशल डिस्टेंस एव शासन के आदेश का पालन करते हुए आदिवासी दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार के रूप में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य बैगा के रुप में अमर साय भगत जी, सर्व प्रथम सरना पूजा अर्चना किए इसके पश्चात् वीर नारायण सिंह, रानी दुर्गावती, संविधान के लेखक डॉ बाबा साहेब आंबेडकर, सहीद बिरसा मुंडा, गौतबुद्ध, सीताराम कवर, और भी संत महान पुरुषों की छाया चित्र पर मुख्य अतिथि के रूप में माल्यार्पण दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उधबोधन के कड़ी में विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे बाबा साहेब डॉ आंबेडकर की संविधान से ही हमें अपने अधिकार को जानते हैं यदि बाबा साहेब डॉ आंबेडकर की संविधान की प्रस्तावना को हम अपने अधिकार के बारे में जानने के साथ साथ हमें उनके मार्ग पर चलना ही तब ही अपने अधिकार को हम हासिल कर सकते हैं आज हमारे देश प्रदेश में दलित समाज वर्ग के लोगों ने हमें नीचे गिरने का काम किया है हम सभी आज सर्व आंबेडकर विचार मंच सर्व आदिवासी समाज सामिल होकर अपने अधिकार को जानने के साथ साथ हमें अपने आदिवासी क्षेत्रों को जागरूक करना होगा तभी हम अपने अधिकार को हासिल कर सकते हैं अन्यथा नहीं।
अमर साय भगत जी के कहा कि हमारे पाचवी अनुसूची के सभी आदिवासी समाज अपने अधिकार को पाना चाहते हैं तो सभी को कानून पेसे से लड़ना होगा साथियों अपने अधिकार को पाना होगा आज दलित समाज के लोगों ने हमारे जल जंगल जमीन और आरकचन को लूटने में लगे हैं लेकिन हमारे आदिवासी समाज शिक्षा पेसा से वंचित हो रहे हैं इस ओर सभी समाज को अपने जीवन के साथ साथ अपने परिवार के सदस्यों को अच्छी शिक्षा दे जो अपने अधिकार को हासिल कर सके। कार्यक्रम में शामिल विजय सिंह ठाकुर, चंद्रिका प्रसाद पैकरा आर आई, सौभाग्यवती सिंह जनपद अध्यक्ष, पटना सरपंच गायत्री सिंह, आरती, प्रताप सिंह, विश्वास भगत, सूर्य प्रताप नेताम, लवकुश चेरवा, सत्य नारायण चेरवा, अशोक सोनवानी, अरविंद भगत आर टी ओ, प्रिया भगत, कविता, अभिषेक समस्त ग्रामीण जन उपस्थित भारी संख्या में शामिल हुए थे।

