जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी का हुआ आगमन हिंदू सेना छत्तीसगढ़ ने कोरिया जिला में मनाया स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
कमरुन निशा
कोरिया/ हिंदू सेना अपना 9 वा स्थापना दिवस कोरिया जिला के ग्राम पंचायत अखरा डॉड़ के सामुदायिक भवन में मनाया
आपको बता दें कि हिंदू सेना छत्तीसगढ़ हिंदू सेना स्थापना दिवस 10 अगस्त को और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के जन्मदिन को बड़ी धूम-धाम से मनाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांति के साथ मनाया गया
हिंदू सेना अपने सनातन धर्म के कार्य को करने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन जहां कर रही है ऐसे में सनातन धर्म के कार्य को विस्तार देने के लिए सतत मेहनत कर रही है

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावलेे उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में हिंदुत्व और सनातन को विस्तृत रूप से हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं के सामने बात को रखे गौरतलब हो कि हिंदू सेना स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के जन्मदिन दोनों को एक उत्सव की भांति हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मनाया इस कार्यक्रम में हिंदू सेना के प्रदेश महासचिव भारती सिंह हिंदू सेना प्रदेश सचिव संजू रवि के साथ में जिला अध्यक्ष राजेश यादव सूरज देवांगन अजय पांडे विजेंद्र सिंह चंद्र प्रताप हृदय संतोष दीवान अधीन सिंह ज्योति सिंह किरण सिंह के साथ सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

