Friday, October 23, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगर पालिका भवन मनेन्द्रगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त गोबर से बने श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित, सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक श्री कमरो ने किए दर्शन

कमरून निशा

कोरिया 23 अगस्त 2020/ कोरिया जिले में अनूठी पहल करते हुए गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त गोबर से भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा बनाई गई है। जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में गोधन से बनी श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना नगर पालिका भवन में की गई है।
सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो ने भी यहां भगवान गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं जनता के बेहतर स्वास्थ्य व सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। भगवान गणेश की इस प्रतिमा को नगरीय निकाय के पीआईयू श्री विक्रांत साहू के द्वारा तैयार कराया गया है।