चिरिमिरी में पोड़ी चीत्ताझोर के जंगलो में देखा गया है जिससे नगर वासियों में डर का माहौल है।7 हाथियों का दल अलग-अलग जगह पर
कमरून निशा
कोरिया जिला मैं स्थित चित्ताझोर पोड़ी चिरमिरी वन मंडल के पहाड़ में विचरण करते देखा गया है। जो कि कल रात तक हाथियों का दल भाटा बारी के जंगल में डटा हुआ था वहीं आज जानकारी मिल रही है कि हाथियों का दल जो दो समूह में बट गया था उसमें से एक दल चित्ताझोर पोड़ी चिरमिरी वन मंडल के पहाड़ में विचरण करते देखा गया है। आपको याद होगा कि पिछले वर्ष भी हाथियों के एक दल ने पोड़ी के ग्राम पलथाजाम में एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर मार दिया था।पोड़ी चित्ताझोर के जंगलों में हाथियों के दल की सूचना मिलने के बाद से ही वन विभाग के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करते हुए जंगल में ना जाने की सलाह दी जा रही है वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है।


