राज्यमंत्री कमरो ने श्री राम पर्यटन परिपथ वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना

कमरुन निशा


मनेन्द्रगढ़। सविप्रा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने शनिवार को श्री
राम पर्यटन परिपथ वाहन
को ग्राम कठौतिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शासन स्तर पर राम वन गमन मार्ग हेतु निकले प्रचार प्रसार हेतु श्री राम
वन गमन परिपथ वाहन का
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने नागपुर में स्वागत कर ग्रामीणों
को शासन की महती
योजना से अवगत कराया। वहीं प्रोजेक्टर से ग्रामीणों को राम वन गमन पर
आधारित फिल्म भी
दिखाई गई। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री राम वन गमन
परिपथ वाहन के
माध्यम से विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के समस्त श्री राम गमन मार्ग
क्षेत्र में यह वाहन रायपुर
से शुभारंभ होकर जनकपुर तक भ्रमण कर राम वन गमन पर्यटन परिपथ से आमजनों को अवगत
करेगा। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री राम पर्यटन
परिपथ वाहन विधानसभा
क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के समस्त श्री राम गमन मार्ग क्षेत्र में विचरण कर
जन-जागरूकता एवं शासन
की योजनाओं की जानकारी आम जनता को प्रदान करने हेतु संचालित किया जा रहा है, जिसका
शुभारंभ भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के ग्राम कठौतिया से क्षेत्रीय विधायक
गुलाब कमरो द्वारा हरी झंडी
दिखाकर वाहन को रवाना कर किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह,
जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,  मनेन्द्रगढ़ नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी
तिवारी, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी एके निगम, जनपद सदस्य रोशन सिंह, सरपंच परमेश्वर सिंह, बाबूराम, ऋषि कुमार,
संतोष सिंह, उप सरपंच कृष्णा राय सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व
ग्रामीणजन उपस्थित
रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.