कोविड-19 अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत छोटे व्यवसायियों को ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित

कमरून निशा


कोरिया 16 सितंबर 2020/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के कारण विपरित परिस्थितियां निर्मित होने के फलस्वरूप छोटे-छोटे व्यवसायियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार किये जाने हेतु सहयोग किया जाना है।
आवेदक किसी भी प्रकार के व्यवसाय जैसे ठेले,खोमचे,फेरी वाले, सडक किनारे सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक, टेलर,छोटे होटल,पान ठेला, मोची दुकान,मोटर सायकल मरम्मत आदि विभिन्न छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित करने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या.कोरिया द्वारा लोन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित जा रहा है। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेड परिसर दुसरा मंजिल रू.न.63,64 कोरिया से प्राप्त कर सकते है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम ऋण राशि रू, 20,000 एवं अधिकतम राशि रू.50,000 तक बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत कर विभाग द्वारा राशि रू. 10,000 प्रति व्यक्ति अनुदान का लाभ दिया जाता है।
इस हेतु आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो(सरपंच, पार्षद) का प्रमाण पत्र एवं जिले का मूल निवासी हो। जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष तक हो। साथ ही वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 51,500 रू. एवं ग्रामीण क्षेत्र में 40,500 रू.से अधिक न हो। आवेदक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र , अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना होगा। वह भी प्रकार का व्यवसाय हेतु आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेड परिसर दुसरा मंजिल रू.न.63,64 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.