कोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर एस एन राठौर के मार्गदर्शन में 100% गिरदावरी पूर्ण, राज्य के 28 जिलों में कोरिया को मिला दूसरा स्थान

कमरून निशा



कलेक्टर ने कार्य में संलग्न सभी राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की
कोरिया 24 सितंबर 2020/ कलेक्टर श्री एस एन राठौर के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में राजस्व विभाग द्वारा सौ प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूरा कर लिया गया है। आज की स्थिति में प्रदेश में मात्र पांच जिलों में गिरदावरी का कार्य 100% पूर्ण किया गया है। जिसमें फसलों की त्रुटि रहित एवं समयबद्ध गिरदावरी पूर्ण करने में कोरिया जिला दूसरे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेश एवं राज्य शासन के शुद्ध गिरदावरी के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कोरिया जिले में राजस्व विभाग द्वारा गिरादवरी का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर श्री राठौर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पंचायत सचिवों एवं इस कार्य में संलग्न सभी लोगों को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि प्रदेश में जिले को यह स्थान मिला है।
गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार कोरिया जिले में कुल 3 लाख 74 हजार 388 खसरे हैं। फसल प्रविष्टि हेतु वास्तविक खसरे 3 लाख 74 हजार 248 हैं जिनमें से कुल 3 लाख 74 हजार 228 खसरों पर खरीफ मौसम में किसानों द्वारा फसल ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *