जिला कोरिया ब्रेकिंग न्यूज़/ खाड़ा जलाशय मामले में दोषी पाये जाने पर कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं एसडीओ एमएल सोनी हुए निलंबित
कमरुन निशा
खाड़ा जलाशय मामले में दोषी पाये जाने पर कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं एसडीओ एमएल सोनी हुए निलंबित

कोरिया / खाड़ा जलाशय मामले में दोषी पाये जाने पर राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग कोरिया के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं एसडीओ एमएल सोनी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। साथ ही राज्य शासन ने घटना व दोषी अधिकारियों की जांच हेतु उच्चस्तरीय टीम गठित की हैं।

