लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर होगी बात 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग 8 नवंबर को प्रसारित होगी 12 वीं कड़ी

कमरुन निशा


कोरिया 25 अक्टूबर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि‘‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 12वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।


न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें साथ ही हमारे इस खबर आईना से जुड़ने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करे l

कमरून निशा
9826106171/6265949943=

Leave a Reply

Your email address will not be published.