उद्यानिकी विभाग का कई दिनों से किसान काट रहे है चक्कर
कमरून निशा
कोरिया जिले के उद्यानिकी विभाग सौरंगा में किसानों को वितरण हेतु आलू बीज 124 क्विंटल की आवंटन विभाग को प्राप्त हुई थी आलू बीज प्राप्त करने के लिए किसान कई दिनों से विभाग का काट रहे हैं चक्कर फिर भी नहीं मिल पा रही है उन्हें आलू की बीज

आपको बता दें कि उक्त क्षेत्र के किसान कई दिनों से सौरंगा मे स्थित उद्यान विभाग मे आलू बीज पाने के लिए जाते हैं लेकिन संबंधित कर्मचारी द्वारा बीज देने से टालमटोल किया जाता है और कहा जाता है कि आवंटन बहुत कम प्राप्त हुआ था इसलिए सभी किसानों को बीज उपलब्ध कराना संभव नहीं है किसानों ने विभाग के कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा बड़े बड़े दबंग लोगों को बीज दिया जा रहा है और हम छोटे किसानों को आलू बीज नहीं दिया जा रहा है जिससे हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

बाईट- किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव
बाईट- उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी राम शरण यादव

