Saturday, October 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

दशहरा पर्व पर रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में हुई शस्त्र पूजा

कोरिया जिला से कमरून निशा की रिपोर्ट

दशहरा पर्व पर रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में हुई शस्त्र पूजा
असत्य पर सत्य की जीत दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने क्वार्टर गार्ड में शस्त्रों की विधिवत पूजा कर जिले में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दशहरा के दिन शस्त्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त उत्तम माना जाता है। इस मुहूर्त में किए गए कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त में पूजा की गई ।

इस दौरान जिला सेनानी नगर सेना शेखर नारायण बोरवड़कर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धीरेंद्र पटेल, रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो, थाना प्रभारी बैकुंठपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी सुरजन राम राजवाड़े, शस्त्रागार प्रधान आरक्षक राममिलन पटेल, मैनुअल केरकेट्टा, आरक्षक पंकज तिवारी, राजीव राम, संतलाल बेक सहित यातायात सैनिक महेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।