Tuesday, September 22, 2026
newकोरियाछत्तीसगढ़

नैतिक मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील लेकर घर घर पहुंच रही है जाबो टीम कलेक्टर श्याम धावडे

kamrun nisha


कोरिया 16 दिसम्बर 2021/ जागव बोटर कार्यक्रम के तहत नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा के लिए होने जा रहे चुनाव लगातार मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े की मुद्रित अपील को लेकर जाबो टीम के सदस्य घर घर मे पहुंच रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें नैतिक मतदान हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जाबो टीम द्वारा आज से आगामी दो दिवस तक बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों तक घर घर जाकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग अलग दल गठित कर उन्हें मतदाताओं से सीधा संपर्क कर अपील पहुँचाने का लक्ष्य दिया गया है जिस पर कार्य प्रारंभ हो गया है तथा आगामी दो दिवस में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *