कोरियाछत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने प्रदेश के 16278 शिक्षाकर्मियों का जिनका 2 वर्ष पूर्ण या अधिक हो चुका है को 1 नवम्बर 2020 को शिक्षा

कमरुन निशा

राज्य सरकार ने प्रदेश के 16278 शिक्षाकर्मियों का जिनका 2 वर्ष पूर्ण या अधिक हो चुका है को 1 नवम्बर 2020 को शिक्षा विभाग में संविलियन करने का एतिहासिक निर्णय लिया है ।जो राज्य स्थापना दिवस को पूर्ण हो रहा है । जिनके लिए आभार स्वरूप संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे जी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में 31 अक्तुबर को संविलियन आभार उत्सव मनाया गया ।इसी तारतम्य में शहर के हृदय स्थल खरवत में संविलियन अधिकार मंच के शिक्षाकर्मियों के द्वारा फ्लेक्स होर्डिंग्स के साथ पटाखे फोडकर ख़ुशी का इजहार कर संविलियन पर्व मनाया गया। उत्सव में बहुत से शिक्षाकर्मी साथी पहुचें।

संविलियन आभार में मा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित जिला संयोजक बालेश्वर राजवाड़े द्वारा किया गया। साथ में संविलियन अधिकार मंच के समोद दुबे ,अनुपम राजवाड़े,विजय सिंह, श्याम आदिल,शिव नारायण सिंह,ओमकार दहयात, दिलीप किसपोट्टा,विवेक जयसवाल,सुदर्शन साहू, सुरेन्द्र राजवाड़े, खगेश पैकरा,संदीप सिंह ,मनोज साहू,तथा बहुत सारे शिक्षा कर्मी साथी भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला संयोजक बालेश्वर राजवाड़े के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *