महिला दिवस में महिला नेत्री ने बच्चों को दी खेल सामग्री श्रीमती लालमुनि यादव की सराहनीय पहल


चरचा कोरिया से नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
चरचा कालरी…………. 8 मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर चर्चा कालरी के विवेकानंद कॉलोनी में महिला नेत्री श्रीमती लालमुनि यादव के द्वारा काफी संख्या में बच्चियों को खेल सामग्री वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थे महिला नेत्री लालमुनि यादव ने उपस्थित महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं देश के विकास में हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं राजनीति, खेल, विज्ञान, समाज सेवा ,देश सेवा, हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी है और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं हमें गर्व है कि हमारे कोरिया जिला में महिलाओं का वर्चस्व है जिले की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत महंत, बैकुंठपुर

विधानसभा की विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव ,जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत कोरिया की सीईओ श्रीमती तूलिका प्रजापति के नेतृत्व में कोरिया जिला विकास की ओर अग्रसर है आप सभी महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है सिर्फ मार्गदर्शन की, जरूरत है ऐसे मंच की जहां आप की प्रतिभा और निखर कर सामने आ सके, हम सभी महिलाओं को अपने घर के साथ अपने समाज व देश को नई दिशा देनी है हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करना है हमें अपने हक की आवाज को बुलंद करना है छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के समुचित विकास हेतु संकल्पित है

आप सभी को कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप मुझे अवश्य याद करें यहां उपस्थित सभी बच्चियों से अपेक्षा है कि वे अच्छी तरह पढ़ाई करेंगे साथ ही खेल के क्षेत्र में अपने चर्चा अपने जिला बैकुंठपुर व प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ देश का नाम रोशन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.