कुपोषण रूपी होलिका का दहन किया गया आंगनवाड़ी केंद्र में कुपोषण को दूर करने की ली गई शपथ

चरचा जिला कोरिया से नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
चर्चा कालरी……….. होली पर्व की पूर्व संध्या पर नगरपालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 सेक्टर चर्चा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण रूपी होलिका का दहन कर कुपोषण दूर करने की शपथ ली गई वार्ड क्रमांक 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर श्रीमती दीप श्याम के मार्गदर्शन में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बीना सिंह व सहायिका श्रीमती रेखा देवी के सौजन्य से एनीमिक महिलाओं श्रीमती प्रभा श्रीमती मौसमी शहनाज रुखसार सुमन व बच्चों की उपस्थिति में होलिका दहन किया गया यह होलिका दहन संभवत कोरिया जिले का इस वर्ष का पहला होलिका दहन था आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना सिंह ने जानकारी दी कि

वर्तमान में शासन द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़े चल रहा है जिसमें गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन दिया जाता है साथ ही समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है

आज इस अवसर पर हम सब मिलकर शपथ ले रहे हैं कि हम सब के सामूहिक प्रयास से कुपोषण को दूर करेंगे और अपने प्रदेश व देश को स्वस्थ परिवेश देंगे
