भालू के हमले से जान बचाकर लगभग 6 घण्टे पेड़ पर चढ़े युवक ने सुनाई दास्तां कहा मातारानी की कृपा से बची जान,
कमरुन निशा
भालू के हमले से जान बचाकर लगभग 6 घण्टे पेड़ पर चढ़े युवक ने सुनाई दास्तां कहा मातारानी की कृपा से बची जान, कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अंगवाही में जंगली भालू के हमले से दहसत में हैं ग्रामीण, वन विभाग के निगरानी में है गांव, वन अमला लोगो को जंगलो में नही जाने एलाउंस कर दे रहे जानकारी।
भालू मामले में अम्बिकापुर से ट्रैंकुलाइज टीम पहुची और ड्रोन कैमरे से भालू की हरकत पर नजर रख रही है। मादा भालू के साथ 2 बच्चों के होने की खबर ।
वन विभाग के निगरानी में है गांव,
घटना की जानकारी मिलने बाद से वन अमला गांव गांव घूमकर लोगो को जंगलो में नही जाने का एलाउंस कर दे रहे जानकारी। इस सम्बंध में जब हमने वन विभाग के अधिकारि से बात की तो उनका कहना था कि लोगो तक जानकारी दिया जा रहा है कि अभी वे जंगल मे न जाए, और मृतको के परिवार को तात्कालिक 25000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है,

भालू के हमले से अपनी जान बचाने पेड़ पर चढ़े युवक ने बताया कि हम तीन लोग के धान भर रहे थे, तभी जंगल से चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद हम लोग वहां गए तो भालू हम लोगो के ऊपर हमला कर दिया जिसमें हमारे साथ के एक साथी को भालू जब काटने और वो वही पर मर गया, मैं पेड़ पर चढ़ गया मै जैसे ही पेड़ से नीचे उतरता भालू आक्रामक होकर हमला करने दौड़ता भालू काफी देर तक पेड़ के नीचे उतरने का इंतजार करता रहा। देखते-देखते मौके पर भीड़ लग गई, माता रानी की कृपा से मेरी जान बच सकी।

बाइट – बाबूलाल (प्रत्यक्ष दर्शी)


