Uncategorized

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 3 की मौत

कमरुन निशा


कांकेर। चरामा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकर्रा गांव के पास बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर के चलते हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार चरामा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकर्रा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप तड़के करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप सवार 4 घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप चालक को झपकी आने और अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया होगा।फिलहाल रास्ता खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *