पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया 

कमरून निशा

दंतेवाड़ा। बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। मारा गया नक्सली कटेकल्याण समिति का सदस्य था। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। नक्सली के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम था और पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा DRG और (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) CAF 17वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चिकपाल और मारजुम के बीच जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक नक्सली मारा गया। उसकी पहचान हिडमा मुचाकी के रूप में हुई है। मौके से जवानों को 9 MM की एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.