Wednesday, November 4, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

बीजेपी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल से दुरभाष के माध्यम से समस्या अवगत कराया गया नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर क्षेत्र के एसईसीएल कॉलोनी में हल्की बारिश से पानी निकासी नहीं होने से वार्डवासियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

कमरुन निशा

जिला कोरिया नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर क्षेत्र के एसईसीएल कॉलोनी में हल्की बारिश से पानी निकासी नहीं होने से वार्डवासियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वार्डवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल से दुरभाष के माध्यम से समस्या अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में पहुंच कर पानी निकासी के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी से बात चीत कर समस्या का हल कराया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भानू पाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, रमन गुप्ता, युवा नेता शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, प्रमोद जायसवाल, संदीप दुबे, राजेश राजवाड़े, उमाशंकर राजवाड़े, सत्यम साहू सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।