कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 07 03 2021 पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर0पी0 साय एवं विशिष्ट अतिथि कलेक्टर जशपुर
कमरून निशा
सरगुजा/महादेव कावरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर श्री बालाजी राव, सीईआ जिला प्रचायत श्री के0एस0मंडावी की उपस्थिति में जिला जशपुर के थाना तपकरा क्षेआन्तर्गत ग्राम साजबहार में ग्राम-चौपाल/चलित थाना ‘महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोगित ””
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार “रूरल पुलिसिंग” बढाये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर आज दिनांक 07 03 2021 को जिला जशपुर के थाना तपकर क्षेत्रानलर्गत ग्राम साजबहार में श्री आर पी साथ (मा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, श्री महादेव काबरे (भा.प्र से.) कलेक्टर जशपुर, श्री बालाजी राव (भा.पु.से .) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिना जशपुर एवं श्री के एस मड़ावी सीईओ जिला पंचायत जशपुर की उपस्थिनि में ग्राम चौपाल/चलित थाना एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उत्साहित ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। ग्राम चौपाल में ग्राम-बाहमनमारा,बरकसपाली, अमडीहा, केरसई,जामबहार,साजबहार के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। नृत्य में साजबहार की टीम को प्रथम, केरसई को द्वितीय व बाहमनमारा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.पी. साय द्वार साजबहार एवं बाहमनमारा के नृत्य गान दल को उत्साहवर्धन हेतु 2100/-रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया तथा कौशल विकास तपकरा को 1000/ रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.पी. साय ने उपस्थिति जनसमृह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस एवं जनता के बीच दूरी को मिटाते हुए आपसी सामन््जस्य से एक दूसरे की सहायता कर अपगधमुक्त समाज का निर्माण करने में आवश्यक सहयोग करें, शिक्षा को बढ़ावा देवें जिससे कि सामजिक कुरीतियों जैसे-दहेज प्रताड़ना, मानव तस्करी, ठगी, एटीएम फॉड, सायबर काईम से बचा जा सके। वाहनों का उपयोग करते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा लायसेंस, इन्स्योरेंस अवश्य यनवायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर न्यायालयीन कार्यवाही से बचा जा सके। कलेक्टर श्री महादेव कायरे जी ने शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु लोगों को प्रेरित किया, मानव तस्करी में कमी लाने हेतु लोगों को जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राब ने उपस्थित जनसमूह को सबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिले में मानव तस्करी एक पुरानी समस्या है जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में दूरस्थ ग्रामों के भोले भाले ग्रामीण दलालों के चक्कर में आकर इसका शिकार बन जाते हैं, अच्छी नौकरी, ज्यादा पैसे की मजदूरी एवं शहर में रहने के बहकावे में आ जाते हैं इससे बचने की आवश्यकता है, जब भी गांव से बाहर कार्य के सिलसिले में जायें तो ग्राम पचायत में संधारित पलायन रजिस्टर में कहां जा रहे हैं किसके साथ जा रहे हैं उसकी विस्तृत जानकारी दर्ज करवाकर जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उक्त जानकारी की मदद लेकर मानव तस्करी से बचाया जा सके, इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करने संबंधी जानकारी दी गई तथा साइबर क्राईम, फिसिंग तथा ऑनलाईन ठगी से संबंधित घटनाओं से बचने के उपाय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया। इस अवसर पर सरपंच साजबहार सुश्री सोनल लकड़ा, सरपंच सिगीबहार श्रीमती सुनीता पैंकरा, सरपंच समडमा श्री रमेश गम, सरपंच बाहमनमारा श्रीमती सुकृता लकड़ा एवं आसपास के पंचगण, ग्रामीणजन सहित संचालक


