महिलाएं अपने अधिकारों का करें पूर्ण उपयोग-डीएसपी मोनिका
kamrun nisha


जिला कोरिया के पटना कॉलेज में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के आदेशानुसार ‘अभिव्यक्ति ‘ महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का आयोजन दिनांक 8-03-2021 से 14-03-2021 तक किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के छात्रों को घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, टोनही प्रताड़ना, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पीड़ित क्षतिपूर्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी ने संविधान द्वारा महिला महिलाओं को प्रदत्त किए गए अधिकारों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध से सजग एवं सचेत रहने की बात कही। सुश्री मरावी ने कॉलेज की छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आपके साथ अगर किसी भी प्रकार की छेड़खानी या छींटाकशी की घटना घटित होती है तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज न करें इसकी सूचना तत्काल घर में माता पिता को विद्यालय में प्राचार्य को दें एवं थाने में रिपोर्ट दर्ज करावें। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साव, महिला प्रधान आरक्षक कीर्ति पांडेय, यातायात सैनिक महेश मिश्रा ने भी अपना उद्बोधन दिया।
अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का समापन समारोह कार्यक्रम दिनांक 14.03.2021 दिन रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड बैकुंठपुर में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु निबंध,रंगोली प्रतियोगिता, फुगड़ी, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ के साथ अन्य विविध प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया है, प्रथम वर्ग के अंतर्गत 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राएं व द्वितीय वर्ग के अंतर्गत ओपन प्रतियोगिता होगी जिसमें 15 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर की छात्राएं व महिलाएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के तुरंत पश्चात विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

