Monday, October 19, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

प्रेक्षक श्री मोटवानी ने नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा में प्राप्त दावा आपत्ति की संवीक्षा का किया निरीक्षण

kamrun nisha

कोरिया 13 मार्च 2021/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2021 नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एन. मोटवानी के द्वारा 12 मार्च को नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा में प्राप्त दावा आपत्ति की संवीक्षा का निरीक्षण किया। प्राप्त दावा आपत्तियों व

आवेदक वार पृथक-पृथक जांच कर त्रुटिरहित निराकरण करने के निर्देश रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिये। निर्धारित समय-सीमा दावा आपत्तियों का निराकरण करते हुये दिनांक 20 मार्च 2021 के पूर्व सभी आवेदनों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि किये जाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक नामावली ही विशुद्ध उन्होंने कहा कि निर्वाचन का आधार होती है। इसलिए सफल निर्वाचन कराये जाने हेतु त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली तैयार करना अत्यन्त आवश्यक होता है।