पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता झण्डाघाट ब्लाईंड मर्डर केस का हुआ खुलासा ,मर्डर के दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
kamrun nisha

सरगुजा रेंज/ दिनांक 02-03-2021 की रात्रि 08:00वजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम-लुडेग के झण्डाघाट में रोड के किनारे एक अन्नात युवती का शव पड़ा हुआ है, सूचना पर थाना पत्थलगाव की टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए थाना पत्थलगांव में अपराध कमांक 58/2021 धारा 302, 201 भादवि. पजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हेतु आस पास के सभी थाना क्षेत्रों में सूचना दी गई, वायरल किये गये फोटो से मृतिका के रिश्तेदारों ने उसे पहचाना, मृतिका की पहचान मनीषा तिर्की पिता प्रेम साथ तिर्की उम्र 28वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर धरमजयगढ़ के रूप में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) एवं संयुक्त संचालक एफएसएल श्री पैंकरा के द्वारा घटना स्थल पहुचकर सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु एसडीओपी पत्थलगाव श्री योगेश कुमार देवांगन को टीम गठित कर मामले का शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। सायबर सेल जशपुर की मदद से संभावित आरोपियों की तलाश में थाना पत्थलगाव से 01 टीम कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना की गई जहां संदेही ट्रक चालक राजू कुमार से पूछताछ की गई जिसने उसके साथी विकास कुमार उर्फ अभिषेक सिंह (खलासी) निवासी-डाल्टेनगंज (झारखण्ड) के साथ मिलकर मृतिका मनीषा तिकी की हत्या करना स्वीकार किया.
मामले के दूसरे आरोपी अभिषेक को बुलढाना के पास से हिरासत में लिया गया। उक्त दोनों आरोपियों को थाना पत्थलगांव लाकर पूछताछ करने पर आरोपी राजू कुमार ने बताया कि वह और मृतिका मनीषा तिर्की एक-दूसरे को लगभग 01 महीना से जानते थे दिनांक 27 फरवरी 2021 को ट्रक ड्रायव्हर राजू के मालिक की 02 गाड़ियाँ !३.-01009157 और ८6-04-107624 टाटा से माल लोड कर जिझोरी महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई थी जिसमें से 01 गाड़ी श.-01409157 को आरोपी राजू चला रहा था जिसमें उसका खलासी सुभाष तिर्की था दूसरी गाड़ी 20-04-707624 को कलेसर सिंह चला रहा था जिसमें उसका खलासी अभिषेक था दिनांक 28 फरवरी 2021 को मृतिका मनीषा तिर्की का आरोपी राजू से संपर्क हुआ था जिसमें उनके द्वारा 01 मार्च 2021 को कुनकुरी में मिलना तय हुआ था। आरोपी राजू तथा अभिषेक जो कि अलग-अलग गाड़ी में थे योजनाबद्ध तरीके से चराईडांड (थाना-कुनकुरी) के पास आरोपी अभिषेक(खलासी) आरोपी राजू (ट्रक ड्रायडर) की गाड़ी में आ गया तथा राजू(ट्रक ड्रायव्हर) का खलासी सुभाष तिकी, कलेश्वर (ट्रक ड्रायहर) की गाड़ी में चला गया। दिनांक 01 मार्च 2021 की शाम को मृतिका मनीषा तिर्की आरोपी राजू के ट्रक में बैठ गई कुनकुरी से थोड़ा आगे राजू और अभिषेक ने शराब पीकर वहां से कुछ किलोमीटर आगे चलती गाड़ी में ही दोनों आरोपी (राजू और अभिषेक) ने बारी-बारी से मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया, मृतिका मनीषा तिकी के द्वारा आरोपी राजू को शादी करने तथा अपने साथ रखने का दबाव बनाने तथा शादी से इंकार करने पर पुलिस केस करने की धमकी देने पर गुस्से में दोनों आरोपियों ने गमछे से मृतिका का गला घोंटकर हत्या कर दी तथा मृतिका के शव को झण्डाघाट (थाना-पत्थलगांव) में फेंककर जिझोरी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये थे। प्रकरण में आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों 1. राजू कुमार महतो पिता अमरजीत महतो उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम/थाना-बाढ़ जिला पटना(बिहार) एवं 2. अभिषेक कुमार सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 19वर्ष निवासी काती महगवां थाना पाणडू जिला पलामू(झारखण्ड) के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर गिरफूतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक संतलाल आयाम थाना प्रभारी पत्थलगांव, सहायक उप निरीक्षक के0के0 साहू, का कृ. शत तुलसी रात्रे तथा सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नसरूद॒दीन अंसारी का विशेष योगदान रहा है।

