Thursday, October 22, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

नियुक्ति के चंद घंटों में महामंत्री ने इस्तीफा सौंपा भाजपा शिवपुर चर्चा मंडल का है मामला


नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
चर्चा कालरी………. भाजपा शिवपुर चर्चा मंडल में नियुक्ति के चंद घंटों में ही नवनियुक्त महामंत्री आशीष जैन ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली को भेजा किंतु मंडल अध्यक्ष अपनी कालरी की नौकरी में गए हुए थे इसकी वजह से उन तक पत्र नहीं पहुंच पाया इसके पश्चात आशीष जैन ने सोशल मीडिया में इस्तीफा संबंधी पत्र वायरल किया आशीष जैन ने अपने पत्र में उल्लेखित किया है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैं अपने पद का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हूं इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं मैं पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता की भांति कार्य करता रहूंगा आशीष जैन से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि हां मैंने अपना इस्तीफा दिया है पार्टी जिस भी योग्य व्यक्ति को उचित समझे उसे महामंत्री बना सकती है मैं महामंत्री पद के लायक नहीं
सूत्रों के अनुसार भाजपा मंडल शिवपुर चर्चा में नियुक्ति के पूर्व कई लोगों से राय ली गई थी किंतु वरिष्ठ व विभिन्न समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष के चुनाव के पूर्व भी चुनाव के दौरान गुटबाजी नजर आई थी इन सब

घटनाओं से यह स्पष्ट है कि अंदर ही अंदर कुछ गड़बड़ जरूर है गौरतलब है कि 6 महीनों पश्चात नगरपालिका शिवपुर चर्चा के नगरी निकाय का चुनाव भी है यदि यही स्थिति रही तो गुटबाजी का असर चुनाव परिणाम पर नजर आएगा आशीष पूर्व में भी भाजपा मैं पदाधिकारी रह चुके हैं वरिष्ठ व्यापारी होने की वजह से समाज में उनकी अच्छी पकड़ है इसके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी पदाधिकारी भी हैं मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देना अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहा है